नर्सिंग होम संचालक से मांग रहे थे रकम,निलंबित
रायपुर। अस्पताल प्रबंधन से रुपयों की मांग करने के मामले में पर्यावरण प्रदूषण मंडल की महिला वैज्ञानिक को निलंबित कर दिया गया । उल्लेखनीय है कि श्रीमती कांति देवी स्मृति अस्पताल के संचालक वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ महेंद्र देवांगन के नर्सिंग होम में पर्यावरण प्रदूषण मंडल की महिला वैज्ञानिक श्रीमती चंद्रिका कंवर अपने मातहतों के साथ स्थल निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान उसने अस्पताल के संचालक वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ महेंद्र देवांगन से रुपयों की मांग की। डॉ महेन्द्र देवागन ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को जानकारी दी। जिसकी आईएमए रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने लिखित शिकायत विभागीय तौर पर की औव मंत्री को भी अवगत कराया। प्रथम दृष्टया शिकायत की पुष्टि हो जाने के बाद आवास, पर्यावरण, वन और कानून मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा दिये गये त्वरित कार्रवाई के आदेश पर पर्यावरण प्रदूषण मंडल की महिला वैज्ञानिक श्रीमती चंद्रिका कंवर को निलंबित कर दिया गया।

पाठको की राय